कोटा| कोटा से जबलपुर जाने वाली ट्रेन के रैक के दो कोच के बफर शुक्रवार शाम एक-दूसरे पर आकर उलझ गए। इस कारण काफी समय तक ट्रेन को यार्ड से प्लेटफार्म पर नहीं लाया जा सका। यात्री ट्रेन का प्लेटफार्म पर आने का घंटों इंतजार करते रहे। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों कोचों के बफर को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। बाद में उन्हें दुरुस्त किया गया। ट्रेन को प्लेटफार्म पर लाकर उसे रवाना किया गया। ट्रेन लगभग ढाई घंटे अटकी रही। बफर दो कोच में गैप बनाए रखने के लिए लगा होता है।