पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एमबीएस से गाड़ी चोरी हुई तो स्टैंड संचालक से होगी वसूली

एमबीएस से गाड़ी चोरी हुई तो स्टैंड संचालक से होगी वसूली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीएस अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों के वाहन चोरी होने की घटनाओं के बाद अस्पताल प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि स्टैंड संचालक को निर्देशित किया गया है कि अस्पताल स्टाफ के लिए अलग से टोकन जारी करे। वाहन खड़े करते वक्त उन्हें टोकन दिया जाएं और टोकन दिखाने पर वाहन दिया जाए। यदि किसी का टोकन खो जाए तो उससे 50 रुपए वसूलकर आरएमआरएस के खाते में जमा कराएं। टोकन होने के बावजूद यदि किसी की बाइक खो जाती है तो उसकी कीमत साइकिल स्टैंड संचालक से वसूल की जाएगी। गौरतलब है कि अब तक स्टाफ के सदस्य पार्किंग में वाहन तो खड़े करते हैं, लेकिन उन्हें टोकन नहीं दिए जाते। आए दिन वाहन चोरी की घटनाओं के बाद अस्पताल के संविदाकर्मियों ने गुरुवार सुबह कार्य बहिष्कार कर दिया था, इसके बाद अधीक्षक ने उनकी समझाइश की थी।

खबरें और भी हैं...