कोटा| अभिभाषक परिषद की ओर से कोटा में राजस्थान हाईकोर्ट बेंच खोलने की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। इसको लेकर वकील शनिवार को हड़ताल करेंगे। साथ ही अदालत चौराहे पर प्रदर्शन जाम लगाएंगे। साथ ही अदालत परिसर में टाइपिंग नोटरी स्टांप का कार्य व अदालत कैंटीन पूरी तरह से बंद रहेगी। परिषद के महासचिव जितेंद्र पाठक ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच खोलने की मांग के लिए वकील सुबह 10 बजे अदालत चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।