पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मयोगी को 8 जून को मिलेगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| बाल प्रहरी, बाल साहित्य संस्थान एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड के चमोली में 8 जून 2018 को राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में कोटा के रघुराजसिंह कर्मयोगी को बाल साहित्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। कर्मयोगी को यह सम्मान उनके बाल कहानी संग्रह शिक्षा ही धन है पर सम्मानित किया जाएगा। देश भर से चुने गए 11 बाल साहित्यकारों में कर्मयोगी ने यह सम्मान बाल साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया जाएगा। साहित्य समिति के संयोजक सुरेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि इस सम्मान के लिए देश भर की 96 पुस्तकें प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। इनका मूल्यांकन 288 बच्चों से करवाया था। ये पुस्तकें अलग-अलग स्कूलों के 300 बच्चों को पढ़ने के बाद उन्हें यह स्थान मिला है।

खबरें और भी हैं...