कोटा| अम्बालवी सेवा संस्थान की ओर से हर साल लगने वाले गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब नांता में इस बार भी 16 मई से लगे गुरमत ट्रेनिंग कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। संस्थान के सचिव डॉ. गुरिन्दर कौर अम्बालवी ने बताया कि कैंप में लगभग 80 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सबके लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई।