पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए वर्कशॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्ट गैलरी में कोटा सिटी ब्लॉग की ओर से पांच दिवसीय समर आर्ट वर्कशॉप शुक्रवार से शुरु हुई। वर्कशॉप में पहले दिन रजिस्ट्रेशन के बाद सुबह 8 से 11 बजे जारी रही। कोटा सिटी ब्लॉक के आर्य एवं पीयूष अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन रजिस्ट्रेशन के साथ वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। देहली से आए पलाश परिहार ने फाइन आर्ट, पेंटिंग्स को प्रज्ञा शर्मा, फोटोग्राफी शुभम,कैलीग्राफी प्रतीक विजय सहित अन्य एक्सपर्ट वर्कशॉप में सिखा रहे हैं। पीयूष अग्रवाल ने बताया कि छुट्टियों में स्टूडेंट्स के लिए वर्कशॉप में पसंदीदा हॉबी को जानने और सीखने का मौका मिलेगा। सुबह तीन घंटे तक यह वर्कशॉप होगी। स्टूडेंट्स द्वारा बनाए आयटम का डिस्प्ले किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...