पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कंप्यूटर में डाली जा सकती है मानव जैसी बौद्धिक क्षमता

कंप्यूटर में डाली जा सकती है मानव जैसी बौद्धिक क्षमता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| दी इंस्टीट्यूशन आॅफ इंजीनियर्स इंडिया कोटा लोकल सेंटर की ओर से गुरुवार को विश्व दूरसंचार दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जेवीवीएनएल के सेवानिवृत मैनेजिंग डायरेक्टर एके गुप्ता रहे। अध्यक्षता कोटा चैप्टर के चेयरमैन चंद्रकांत परमार ने की। मुख्य वक्ता सीनियर लेक्चरर नरेंद्र जैन थे। मुख्य वक्ता जैन ने कहा कि आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस के चलते किसी भी कंप्यूटर सिस्टम में मानव जैसी बौद्धिक क्षमता डाली जा सकती है। जहां पर मानव का काम करना संभव नहीं होगा, वहां यह मशीन काम आएगी। मुख्य अतिथि गुप्ता ने कहा कि भविष्य में इस तकनीकी से काम हो सकते हैं, लेकिन यह घातक भी सिद्ध हो सकती है। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग, सीएडी विभाग, आईएमटीआई, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, पालीटेक्निक कॉलेज, राजस्थान परमाणु बिजली घर रावतभाटा, हैवी वाटर रावतभाटा सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...