कोटा| आरकेपुरम स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से आए कथा वाचक अशोक कृष्ण महाराज ने ध्रुव के चरित्र का वर्णन किया।
शुक्रवार उन्होंने कहा कि मनुष्य को दिखावा न करते हुए भगवान को सच्चे हृदय से याद करना चाहिए। तपस्या और निश्चल प्रेम से ही भगवान भक्त के सामने प्रकट होते हैं। भागवत कथा सुनने से उर्जा का संचार होता है। महाराज ने नरसिंह अवतार चरित्र का वर्णन किया। श्रद्धालुओं को बताया कि भक्तों की रक्षा करने के लिए भगवान को नरसिंह का अवतार लेना पड़ा। कथा से पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवनेश खिंची, महामंत्री विजय कुमार गोयल, दिनेश पालीवाल, नरेन्द्र गुप्ता, सत्यनारायण नागर, गजेंद्र सिंह, एसएस भट्ट , रामस्वरूप विजय, ब्रजमोहन मीणा, प्रमोद गुप्ता ने कथा की आरती की। शनिवार को कथा में वामन अवतार, रामचरित्र व कृष्ण अवतार का प्रसंग सुनाया जाएगा।
इधर, महावीरनगर थर्ड स्थित दंडवीर हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में शुक्रवार को गोस्वामी प्रधुमन महाराज ने श्रृद्धालुओं को भगवान शिव की अमर कथा सुनवाई। आयोजक ओम प्रकाश नागर ने बताया कि 16 मई से शुरु हुई श्रीमद भागवत कथा 23 मई तक चलेगी।