कोटा| प्रतिभा संगीत कला संस्थान उज्जैन की ओर से पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल कालिदास एकेडमी उज्जैन में हुई राष्ट्रीय क्लासिकल सेमी क्लासिकल डांस सोलो प्रतियोगिता में लावण्या त्रिपाठी ने क्लासिकल डांस में प्रथम एवं निहारिका सिंह चौहान ने सेमी क्लासिकल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साधना संगीत संस्थान की निर्देशिका शशि सक्सेना ने बताया कि इसमें देश भर से करीब 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इनमें कोटा की सात वर्षीय त्रिपाठी ने क्लासिकल डांस में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सेमी क्लासिकल में निहारिका सिंह चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त कर संगीत के क्षेत्र में कोटा का नाम नाम रोशन किया है ।