पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • स्मार्ट चाची के कॉमिक्स कैरेक्टर से बच्चे जानेंगे डिजिटल राजस्थान

स्मार्ट चाची के कॉमिक्स कैरेक्टर से बच्चे जानेंगे डिजिटल राजस्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंट स्कूलों में बच्चों को अब स्मार्ट चाची का स्मार्ट गांव की कॉमिक्स पढ़ने को मिलेंगी। स्मार्ट गांव में मिलने वाली सुविधाओं का इस कॉमिक्स में जिक्र किया गया है। सांख्यिकी विभाग की ओर से डीईओ प्रारंभिक को अभी 1700 कॉमिक्स भिजवाई है। ये कॉमिक्स नए सेशन में हर स्कूलों में पहुंचा दी जाएगी।

कॉमिक्स को दो पार्ट में बांटा गया है। एक में डिजिटल राजस्थान और दूसरे पार्ट में स्मार्ट चाची का स्मार्ट गांव की स्टोरी है। चाची के गांव में ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स बनवाने से लेकर वाई-फाई की सुविधा के फोटो के साथ डायलॉग का बखूबी से जिक्र किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह रूचिकर है। बच्चों को इसे पढ़ने पर रोचकता लगेंगी। यह कॉमिक्स स्कूलों की हर लाइब्रेरी तक पहुंचाई जाएगी। जहां आसानी से स्टूडेंट्स पढ़ने सकेंगे।

सांख्यिकी विभाग की ओर से स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग को भिजवाई कॉमिक्स

कॉमिक्स की खासियत

कॉमिक्स में सरकारी कामकाज होने की प्रोसेस से लेकर समस्या आने पर शिकायत करने के अलावा यानी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद बजाय अधिकांश काम मोबाइल या कंप्यूटर पर होने की बात समझाई है। जिससे की व्यक्ति का न समय खराब हो और न ही किसी तरह की परेशानी हो। इसमें 4-जी के साथ वाई-फाई सिस्टम, राशन की दुकान से आने वाले मैसेज से लेकर रुपे कार्ड,भामाशाह सहित अन्य का जिक्र किया है।

सांख्यिकी विभाग की ओर से डिजिटल राजस्थान की जानकारियों के लिए पहली बार स्मार्ट चाची का स्मार्ट गांव कॉमिक्स मिली है। यह बच्चों के लिए उपयोगी होगी। नए सेशन से पूर्व स्कूलों में इसका वितरण करवा दिया जाएगा। यह लाइब्रेरी में भी रखवाई जाएगी। ताकि आसानी से पढ़ने को मिल सके। -देवलाल गोचर, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्रारंभिक

खबरें और भी हैं...