कोटा| लाॅर्ड हाॅर्डिंग बम केस और बनारस षडयंत्र मामले में गिरफ्तार होकर बरेली में अंग्रेजों की यातनाएं झेलते हुए शहीद हुए क्रांतिकारी कुंवर प्रतापसिंह की शताब्दी 21 मई को कोटा से मेवाड़ गौरव क्रांति रथ यात्रा निकाली जाएगी। क्रांतिकारी केसरीसिंह बारहठ के प्रपौत्र विशाल सिंह सौदा ने बताया कि क्रांतिकारियों के परिजन शामिल होंगे। यात्रा का शुभारंभ इस दिन कोटड़ी स्थित माणिक भवन से किया जाएगा। 21 मई को क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम से शुरुआत होगी। देशभर से आए शहीदों के परिजन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद क्रांतिकारियों के परिजन यहां बड़ चौराहे स्थित क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कि कुंवर प्रतापसिंह की शताब्दी को यादगार बनाने के लिए प्रदेश में यह समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां माणिक भवन परिवार की ओर से सम्मान समारोह भी होगा। उन्होंने बताया कि यह चार दिवसीय कार्यक्रम में यहां के बाद बिजौलिया विजय सिंह पथिक के स्मारक स्थल से रवाना होकर 23 मई को उदयपुर और 24 मई को भीलवाड़ा के बाद शाहपुरा में सम्मान समारोह होगा।