कोटा| संगिनी जेएसजी की ओर से सेवन वंडर्स के सामने सरोवर पार्क में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 31 मई तक चलेगा। शिविर में बाबा रामदेव की शिष्या अर्चना नंदवाना प्रशिक्षण दे रही हैं। शिविर में लगभग 30-35 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। संगिनी अध्यक्ष वर्षा जैन एवं सचिव श्वेता जैन ने बताया कि रविवार को ट्रेनर सिद्धार्थ ने फिटनेस की ट्रेनिंग दी। शिविर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर निर्मला बड़जत्या , साधना जैन, साधना मौजूद रहीं।