कोटा| आरकेपुरम सेक्टर ई में बॉम्बे योजना पार्क में राजपूत करणी सेना द्वारा कांग्रेस लोकसभा सचिव लोकेंद्र सिंह हाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्नेह मिलन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह हाड़ा थे। इस दौरान पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए साथ ही 17 जून को होने वाले राजपूत समाज के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में निर्भय सिंह, भंवरसिंह हाड़ा, विक्रम, अजय सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, हरिओम जांगिड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।