पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बूथ िदलाने के नाम पर मुंहबाेले भाई से 1.32 लाख हड़पे

बूथ िदलाने के नाम पर मुंहबाेले भाई से 1.32 लाख हड़पे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा

कोटा | दादाबाड़ी पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में इस्तगासे पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बालाकुंड निवासी मनोज कुमार ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया था, जिसमें मंजू कंवर और उसके पुत्र शुभम सिंह को आरोपी बनाया था। आरोप लगाया कि 7-8 माह पहले मंजू कंवर उसके घर आई। उसने कहा कि उसके पति दूध सप्लाई के ठेकों का काम करते हैं। उनकी अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। उसको दूध का बूथ आवंटित करवा देंगे। इसी दौरान राखी के त्यौहार पर वह बेटे के साथ उसके घर आई और उसे राखी बांधते हुए कहा कि मैं अब से तुम्हारी बहन बन गई हूं। मैं अपने भाई को तकलीफ में नहीं देख सकती। तुम 20 हजार रुपए की व्यवस्था कर दे दो तो मैं दीपावली से पहले ही बूथ आवंटित करवा दूंगी। इस पर उसने उसे 20 हजार रुपए दे दिए। अब वे आए दिन बहानेबाजी कर बार-बार उससे रकम प्राप्त करते रहे। अब तक वह उनको अब तक 1 लाख 32 हजार रुपए दे चुका है। किंतु बूथ आवंटन के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने पर उनसे तकादा किया। इस पर शुभम के खाते का चेक परिवादी को दिया, लेकिन बाउंस हो गया।

खबरें और भी हैं...