पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांसद कल वितरित करेंगे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | प्रधानमंत्री ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर योजना के चयनित लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। सांसद ओम बिरला एवं रामगंजमंडी, विधायक चंद्रकांता मेघवाल शुक्रवार को रामगंजमंडी क्षेत्र के मंडाना, मोड़क, बुधखान एवं सहरावदा गांव गैस कनेक्शन वितरित करेंगे। सांसद ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर निर्धन वर्ग के घर पर गैस हो, ताकि उसे चूल्हे पर खाना नहीं बनाना पड़े। योजना में जिलेभर में चयनित लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...