दिव्यांग बहन को ट्राइसाइकिल मिली तो मुस्कुराकर भाई बोला-साथ स्कूल जाएंगे
कोटा|मोंटेसरी स्कूल में बुधवार को दिव्यांग बालकों के लिए अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। संजय कॉलोनी निवासी कक्षा दो की दिव्यांग बालिका प्रिया जंगम को यहां जब ट्राई साइकिल मिली तो उसकी खुशी दोगुनी हो गई। उसके साथ खड़े भाई नितेश ने कहा कि वो उसे साइकिल पर बैठाकर हर दिन स्कूल छोड़ने जाएगा। इसी तरह अन्य बालक-बालिकाओं को उपकरण मिले तो उन्हें खुशी जताई। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि दिव्यांगों के लिए ऐसे आयोजन पुण्य के कार्य हैं। आईएमए सचिव डॉ. कुलदीप राणा ने बच्चों के लिए ऐसे शिविर अच्छी पहल बताया। कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर माध्यमिक रामस्वरूप मीणा, एडीपीसी जगदीश कुमार, रमसा एडीपीसी संजय मीणा ने योजना की जानकारी दी। एलिम्को की टीम विशेषज्ञों द्वारा इनका वितरण किया गया। एडीपीसी जगदीश कुमार ने बताया कि ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर्स सहित अन्य आयटमों का वितरण किया। कार्यक्रम सहायक कृष्ण कुमार गौतम, अमृत कुमार, श्यामसुंदर सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन समन्वयक जितेश कुमार जैन एवं विकास दीक्षित ने किया।
बालिका प्रिया जंगम