संयम दीक्षा जयंती पर अस्पताल व मंदिर निर्माण की घोषणा
आर्यिका विशुद्धमति माता ससंघ केशवरायपाटन से रवाना होकर 20 अप्रैल को स्टेशन जैन मंदिर पहुंचेंगी। 22 अप्रैल को स्टेशन से शोभायात्रा के साथ मंगलप्रवेश कराया जाएगा।
इसके चलते बुधवार को सकल दिगंबर जैन के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल, समाज के पदाधिकारी व पूर्व मंत्री शांति धारीवाल साध्वी संघ से मिलने केशवरायपाटन पहुंचे। यहां साधुओं के लिए अस्पताल व मंदिर बनाने की घोषणा की गई। धारीवाल ने इसके लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। पाटन मंदिर अध्यक्ष बिरधीचंद छाबड़ा ने सबका स्वागत किया। धारीवाल ने आर्यिका माता को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। विशुद्धमति ने कहा कि श्वेतांबर व दिगंबर साधुओं के लिए एक ऐसा अस्पताल बने, जहां सभी साधुओं की सभी प्रकार की जांचों के लिए मशीन लगे। उसी के साथ मंदिर बने, जिसके लिए जमीन आवंटित की कराई जाए। धारीवाल ने कहा कि उनका पहला प्रयास रहेगा कि अस्पताल व मंदिर के लिए जमीन आवंटित की जाए। उन्होंने इस शुभ कार्य के लिए व्यक्तिगत 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। माता ने उन्हें चांदी का श्रीफल देकर आशीर्वाद दिया। बाकलीवाल ने बताया कि विशुद्धमति माता ससंघ 22 अप्रैल को सुबह स्टेशन मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम नयापुरा में प्रवेश करेंगी। वहां उनके प्रवचन होंगे। कार्यक्रम संयोजक नरेश जैन वेद ने बताया कि इसके लिए अलग-अलग समितियां बना दी गई हैं। महिला मंडल की संयोजिका निशा जैन ने मंडलों की मीटिंग ली है। साध्वी संघ से मिलने वालों में जेके जैन, कैलाश जैन, महावीर, विकास जैन, मनोज जैन, उमेश अजमेरा, सुरेश चांदवाड़, विनोद टोंग्या शामिल थे।
जैन साध्वी से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया
पूर्व मंत्री शांति धारीवाल आर्यिका विशुद्धमति माताजी से मिलने केपाटन पहुंचे।