पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ग्राम स्वराज अभियान के तहत दसलाना गांव में स्वच्छता अभियान

ग्राम स्वराज अभियान के तहत दसलाना गांव में स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|कोटा

सांसद ओम बिरला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अब गांवों का समग्र विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री का सपना गांवों का समग्र विकास कर आमजन की भागीदारी से स्थायी महत्व के कार्यों को पूरा कराना है।

गांवों में पहली बार खुले में शौच से मुक्ति के लिए अभियान चलाया गया। प्रत्येक परिवार को पक्के आवास का सपना साकार करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। जिले में 5 मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम दसलाना में आयोजित विशेष सफाई अभियान के शुभारंभ पर सांसद ने बुधवार को ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गंदगी से बीमारी का सीधा कनेक्शन है और स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। आज प्रत्येक घर में कचरा पात्र दिया जा रहा है, इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने नगर निगम को भी शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों में संसाधन बढ़ाने के साथ सफाई कार्मिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने चिकित्सा संस्थान की चारदीवारी के लिए चिकित्सा विभाग से प्रस्ताव बनाने की बात भी कही।

प्रधानमंत्री का सपना गांवों का समग्र विकास कर आमजन की भागीदारी से स्थाई महत्व के कार्यों को पूरा कराना : सांसद बिरला

दसलाना में स्वच्छता अभियान।

गांवों में सफाईकर्मी बढ़ाए निगम : राजावत

विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जो खुले आसमान के नीचे सोते हैं या झोंपड़ी में रहते हैं, खुले में शौच जाना उनकी मजबूरी है। विधायक ने कहा कि शहर में तो ढेर सारे सफाईकर्मी हैं, लेकिन निगम सीमा के गांवों में सफाई कर्मियों का अभाव है। नई भर्ती में यह कमी पूरी होनी चाहिए। यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने गांव में नगर विकास न्यास के माध्यम से सामुदायिक भवन बनाने का आश्वासन दिया। महापौर महेश विजय ने कहा कि सभी को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की आवश्यकता है। उप महापौर सुनीता व्यास, फल सब्जीमंडी अध्यक्ष ओम मालव , शहर जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, देहात महामंत्री योगेंद्र नंदवाना अल्कू, पार्षद दौलतराम आदि मौजूद रहे। समारोह के बाद सांसद अगुवाई में दो घंटे में मुख्य मार्गों से 2 ट्रॉली कचरा उठाया गया। गांव के सभी घरों में सांसद ने कचरा पात्र वितरित किए।

खबरें और भी हैं...