287 किलो डोडा चूरा समेत बदमाश गिरफ्तार
कोटा| आरकेपुरम पुलिस ने 287 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा समेत बदमाश गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रावतभाटा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की कार को रोका। तलाशी लेने पर 13 कट्टे में 287 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा मिला। मामले में जोधपुर के दो बदमाशों रामपाल व राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।