विकास कार्यों का लोकार्पण आज
कोटा| नगर निगम कोटा के वार्ड 4 में नगर निगम व यूआईटी की ओर से कराए गए विभिन्न कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण विधायक चंद्रकांता मेघवाल करेंगी। विधायक रोजड़ी स्थित बावड़ी वाले बालाजी परिसर में जनसुनवाई भी करेंगी। नयागांव में 4 स्थानों पर सीसी रोड व नाली निर्माण, आंवली-रोजड़ी में सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य, रावतभाटा रोड पर डाइट बिल्डिंग से अंडरपास तक रोड चौड़ा करने का कार्य आदि का शिलान्यास-लोकार्पण किया जाएगा।