पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बीसी के नाम पर लाखों हड़पने वाले एक परिवार के तीन जने गिरफ्तार

बीसी के नाम पर लाखों हड़पने वाले एक परिवार के तीन जने गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रेलवे कॉलोनी पुलिस ने बीसी के नाम पर 90 लाख रुपए, 40 तोला सोना हड़पने और धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड लिया है। पुलिस ने बताया कि रंग तालाब नई बस्ती निवासी प्रमोद शर्मा समेत 9 जनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि सांवरलाल यादव उर्फ घनश्याम परिवार सहित बीसी चलाता है। उन्होंने ऊंचे ब्याज का लालच देकर लाखों रुपए लगवा लिए और अगस्त 2017 में जब रकम लौटाने का समय आया तो फरार हो गए। बदमाश ने राजेश से 11.40 लाख, पवन से 15 लाख, बिन्टू से 4.60 लाख, महेंद्र से 1 लाख, नरेश कुमार से 3 लाख, प्रमोद कुमार से 15 लाख व जेवरात हड़पे हैं। पुलिस ने सांवरलाल, गुड्डी व पुत्र जितेंद्र को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...