पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • परशुराम जयंती पर विप्र समाज ने निकाली शोभायात्रा, विधि विधान से पूजन किया

परशुराम जयंती पर विप्र समाज ने निकाली शोभायात्रा, विधि-विधान से पूजन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जयंती पर बुधवार को ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम वाटिका स्थित भगवान परशुराम मंदिर में विधि-विधान से दुग्धाभिषेक किया गया।

महंत शैलेंद्र भार्गव के सानिध्य में पंडित ब्रजराज गौतम ने मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की। इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, अनिल तिवारी, धर्मेंद्र दीक्षित, सीताराम शर्मा, ईश्वर शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, गिरीश भार्गव, रासबिहारी पारीक, लहरी शंकर गौतम आदि मौजूद रहे। परशुराम सेना की ओर से परशुराम सर्किल पर फरसों का पूजन, यज्ञ किया गया। अध्यक्षता गोपाल शर्मा ने की। मुख्य अतिथि बाबा लक्ष्मण दास महाराज, महंत हरिनारायण दास महाराज, रामानंद थे। विशिष्ट अतिथि मनोज दुबे और जगदीशानंद महाराज थे। सर्व समाज की ओर से आरती की गई। कार्यक्रम में डॉ. महेश पारीक, गोपाल शर्मा, पुरुषोत्तम भारद्वाज, बुद्धिप्रकाश दीक्षित, ओमप्रकाश पारीक, प्रदीप पारीक, जितेंद्र मौजूद रहे। इधर, परशुराम सेना द्वारा तलवंडी स्थित भगवान परशुराम सर्किल पर 251 दीपों से महाआरती की गई । इस अवसर पर गोपाल शर्मा, प्रदेश संयोजक परशुराम सेना, वैदिक विप्र पुरोहित समिति कोटा अध्यक्ष आचार्य कैलाश चन्द्र गौत्तम, पं. प्रदीप शर्मा, सत्यनारायण अग्निहोत्री, मोहित शुक्ला, हरीश शर्मा, नेमीचंद्र, रमेश गौत्तम, केके दुबे, शैलेन्द्र शर्मा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, सूर्य प्रकाश हरितवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ श्याम मनोहर हरित उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा भगवान परशुराम शोध पीठ की घोषणा का विप्र फाउंडेशन की ओर से स्वागत किया गया है। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि परशुराम जयंती पर मुख्यमंत्री की ओर से समाज को यह एक तोहफा दिया गया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा, जुगलकिशोर शर्मा, विकास शर्मा व अजय चतुर्वेदी ने बताया कि विप्र फाउंडेशन समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने भी इसमें अपना योगदान दिया है।

स्टेशन हाट बाजार रोड स्थित बालाजी मंदिर में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा स्टेशन क्षेत्र के अध्यक्ष लोकेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर व मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा रहे। इस अवसर पर रविन्द त्यागी व सुरेश दीक्षित भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...