पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अब मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा दशहरा मैदान में पार्क का मामला

अब मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा दशहरा मैदान में पार्क का मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| स्मार्ट सिटी में आंबेडकर भवन के पास पार्क विकसित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। इसे अब 27 अप्रैल को कोटा आ रही मुख्यमंत्री के सामने भी रखा जाएगा। इसके साथ ही 25 अप्रैल को होने वाली स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में भी उठाया जाएगा। महापौर महेश विजय ने स्पष्ट कर दिया है कि मेले के स्वरूप को नहीं बदलने दिया जाएगा। यहां पार्क किसी भी हालत में नहीं बनने दिया जाएगा। वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र तो लिख ही रहे हैं 27 को उनके कोटा आगमन पर अपना विरोध भी दर्ज करवाएंगे।

महापौर ने बताया कि किशोरपुरा व शक्तिनगर की ओर सड़क को चौड़ा करने के कारण दशहरा मैदान का आकार पहले ही छोटा हो गया है। ऐसे में आंबेडकर भवन के पास पार्क बनाने से यहां किसान रंगमंच, सर्कस सहित अन्य दुकानों के लिए जगह ही नहीं बचेगी। सांसद व विधायकों के बाद अब सभी पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने भी इसका विरोध कर दिया है। इसी किसी भी हालत में नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 को स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक प्रमुख शासन सचिव मौजूद रहेंगे, उनके सामने भी इसका विरोध दर्ज करवाया जाएगा। 12 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, ऐसे में दशहरा मैदान में पार्क की कहां जरूरत है। वह भी तीस करोड़ रुपए का खर्च जिसका हर माह निगम पर दस लाख रुपए का भार आएगा।

मैदान का चल रहा काम काफी धीमा है। अब निगम के अधिकारी इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं मेला समिति भी लगातार यहां पहुंच रही है। कलेक्टर ने भी निरीक्षण कर लिया है। ठेकेदार से कहा है कि जिधर दुकानों का निर्माण हो गया, वहां सड़क, बिजली व नालियों का निर्माण करे।

भास्कर में प्रकाशित खबर

खबरें और भी हैं...