सुमन व रोहिड़ा लोकसभा महासचिव नियुक्त
कोटा| युवा कांग्रेस कोटा-बूंदी लोकसभा अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और प्रदेश महासचिव रविप्रताप सिंह चंदा बना के नेतृत्व में राकेश सुमन, रवि रोहिड़ा को कोटा-बूंदी लोकसभा महासचिव और महावीर जागा, दिनेश कुमार, मयंक शर्मा, शाकिर मोहम्मद को सचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान संदीप हाड़ा, दिग्विजय सिंह, भानुप्रताप सिंह, लालचंद सैनी, रोहित चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।