पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • हत्या के तीन दिन पहले भी साथ काम करने गए थे मजदूर और किराएदार, पहले से ही थे दोनों परिचित

हत्या के तीन दिन पहले भी साथ काम करने गए थे मजदूर और किराएदार, पहले से ही थे दोनों परिचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीमगंजमंडी थाना इलाके में गला घोंटकर मजदूर कन्हैया उर्फ कान्हा गुर्जर की हत्या के मामले में पुलिस 8 दिन बाद भी हत्यारे को गिरफ्तार करना तो दूर उसका सुराग भी नहीं लगा सकी। पुलिस जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि मजदूर और किराएदार दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। नया खुलासा यह हुआ है कि मजदूर और किराएदार शव मिलने से तीन दिन पहले दोनों साथ-साथ मजदूरी करने गए थे। रेलवे स्टेशन इलाके के लोग दोनों को मजदूरी करने के लिए अपने साथ लेकर गए थे। लेकिन, उन्हें मजदूरी करवाने कौन और कहां पर लेकर गया, इसका पता नहीं लग सका है।

गौरतलब है कि दानमलजी का अहाता इलाके में रहने वाली मुन्नी बाई के मकान के एक कमरे से 11 अप्रैल को मजदूर कन्हैया उर्फ कान्हा गुर्जर निवासी उनियारा, टोंक हाल नयापुरा था। जमीन पर शव मिला था। उसकी गला घोंटा कर हत्या की गई थी। उसके हाथ-पैर भी रस्सियों से बंधे हुए थे। कमरे के फर्श पर खून फैला था और शव फूला हुआ था और बदबू आ रही थी। शव मिलने के एक दिन पहले ही मुन्नी बाई ने यह मकान एक व्यक्ति को दिया था, जिसका नाम उन्होंने नहीं पूछा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कान्हा और किराएदार मजदूर दोनों 8 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे साथ में मजदूरी करने गए थे। स्टेशन के एक कैमरे के सीसीटीवी फुटेज से यह नया खुलासा हुआ है। कैमरे में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति दोनों को मजदूरी करवाने के लिए अपने साथ लेकर गया। जिसमें कान्हा तो स्कूटी पर बैठकर जाता नजर आ रहा है और किराएदार मजदूर पैदल जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कैमरे में देखने पर इतना तो पता चल गया है कि वो स्टेशन के पीछे वाले इलाके में लेकर गया है, लेकिन कहां? यह नहीं पता क्योंकि उसके बाद वहां कैमरे नहीं हैं। पुलिस का मानना है कि जो भी व्यक्ति उसे अपने साथ लेकर गया वह रेलवे कॉलोनी की तरफ गया है।

हमारे पास कई सीसीटीवी फुटेज हैं, जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं। 8 अप्रैल के फुटेज में दोनों एक साथ मजदूरी करने जा रहे थे, यह नजर आ रहा है। जो मजदूरी करने ले गया उसे तो सब पता होगा। पुलिस अपने तरीके से बदमाश को पकड़ने में लगी है, लेकिन अगर लोग हमारी मदद करे तो बदमाश जल्दी पकड़ा जाएगा। पुलिस की मदद करने वाले का नाम, पता हम गोपनीय रखेंगे। - रामखिलाड़ी मीणा, सीआई भीमगंजमंडी

खबरें और भी हैं...