23 अप्रैल से 9 मई के बीच होगा आरआरआई का काम
कोटा| ट्रेनों का संचालन सुगम करने व आसपास के स्टेशनों पर ट्रेनों को रोकने से बचाने के लिए कोटा रेल प्रशासन ने आरआरआई का काम करने की कार्य योजना बनाई है। कार्ययोजना के तहत 23 अप्रैल से 9 मई तक आरआरआई (रूट रिले इंटरलॉकिंग) का काम किया जाना है। इस कार्य योजना को पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है। आरआरआई के काम के कारण भोपाल व जबलपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को सोगरिया होकर चलाया जाएगा। वापसी में भी ट्रेनें इसी रूट से चलेगी। यात्रियों को इस रूट की ट्रेन पकड़ने के लिए सोगरिया रेलवे स्टेशन जाना होगा। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों कोटा रेलवे यार्ड रिमाॅडलिंग, आरआरआई का काम व प्लेटफार्म नंबर तीन को 24 कोच का बनाने के लिए 27 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे।