पैरेलल पुल पर लोगों का विरोध, यूआईटी को पीछे हटना पड़ा
कोटा| टिपटा में पैरेलल पुल की एप्रोच सड़क के लिए एक दुकान को यूआईटी की ओर से तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि सड़क में बाधक नहीं बनने के बावजूद जानबूझकर इस दुकान को तोड़ा जा रहा है, जबकि इसमें स्थगन भी है। विवाद होता देखकर कैथूनीपोल पुलिस की मौके पर पहुंची। बाद में दुकान को छोड़ते हुए काम करने पर सहमति बनी। इसके बाद आगे का काम शुरू हुआ। एक दुकान तो बाधक मानते हुए जैसे ही बुधवार को तोड़ने का प्रयास किया स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे एक्सईएन महेश गोयल व अन्य से कहा कि पहले ही चहेतों को बचाने के लिए अलाइनमेंट बदलकर गरीबों को उजाड़ दिया। विवाद बढ़ता देखकर कैथूनीपोल पुलिस का जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया। यहां से सभी को कैथूनीपोल थाने में लेकर आया गया। तब तय हुआ कि अभी इस दुकान की आवश्यकता नहीं है, इसलिए इसे बचाते हुए रोड का काम किया जाए। इस मामले में एक्सईएन महेश गोयल कुछ नहीं बोले। अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने कहा कि लोगों को समझा दिया है। अभी उस दुकान की आवश्यकता नहीं है। इसलिए उसे छोड़ते हुए काम करने के लिए कहा है। अब काम शुरू हो गया है।