किडनी ट्रांसप्लांट भवन का काम शुरू
कोटा|मेडिकल कॉलेज भवन में बन रहे किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया है। पहले बजरी के अभाव में इसका काम बंद पड़ा हुआ था। अभियंताओं के अनुसार 1 करोड़ 85 लाख 31 हजार रुपए का बजट स्वीकृत करके निर्माण का कार्य शुरू करना था। बजरी के चलते अब शुरू हो सका है।