स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बांटे चेक
कोटा| विधायक भवानी सिंह राजावत ने बुधवार को केदारनाथ समूह के अधीन कार्यरत 7 स्वयं सहायता समूहों को 50-50 हजार रुपए का चैक सौंपे। राजावत ने कोटड़ी के बद्रीनाथ, ख्वाजा गरीब नवाज, गंगोत्री व मिट्ठे महावली महिला एरिया लेवल, श्रीराम नगर के राधे-राधे, लाड़पुरा के विश्वसनीय तथा प्रेमनगर के मां दुर्गावाहिनी महिला एरिया लेवल की महिलाओं को चेक प्रदान की। समारोह को उपमहापौर सुनीता व्यास, पार्षद भगवान गौतम, जगदीश मोहिल, कृष्णमुरारी सामरिया, हेमलता गांधी, केदारनाथ समूह की अध्यक्ष रेखा शर्मा आदि ने संबोधित किया।