वन विभाग ने गैपरनाथ में बनाया नाका
कोटा| रावतभाटा मार्ग स्थित मुकंदरा टाइगर रिजर्व के गैपरनाथ महादेव मंदिर वनक्षेत्र की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने वहां नाका बना दिया है। यहां वन विभाग कुछ दिन बाद सुरक्षा गार्डों की तैनाती करते हुए बैरियर लगाएगा। इस बारे में रेंजर संजय शर्मा ने कहा है कि नाका वनक्षेत्र व वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर बनाया जा रहा है, ताकि अवांछित लोग टाइगर रिजर्व में अनाधिकृत रूप से प्रवेश नहीं कर सकें। महादेव मंदिर के दर्शनार्थियों से टिकट वसूली की जाएगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा बिना परमिशन और एंट्री फीस के बिना कोई प्रवेश नहीं कर सकता। ऐसे में एंट्री फीस के संबंध में निर्णय वन विभाग करेगा।