पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • चोरों ने 8 किसानों के खेतों पर लगे ट्रांसफार्मरों का ऑयल चुराया

चोरों ने 8 किसानों के खेतों पर लगे ट्रांसफार्मरों का ऑयल चुराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरों ने 8 किसानों के खेतों पर लगे ट्रांसफार्मरों का ऑयल चुराया

कोटा| बारां रोड स्थित जिले के ताथेड़ गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों का ऑयल चुरा लिया। पीड़ित किसान मामले की गुरुवार को कैथून थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे। किसान दिलीप सेन ने बताया कि पिता अमृतलाल सुबह जल्दी कोटा बिना रेलवे लाइन के पास स्थित खेत पर गए थे। उन्हें वहां ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त मिला। देखने पर ट्रांसफार्मर में ऑयल नहीं था। बाद में आसपास के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर को चैक किया गया तो किसान बालमुकुंद, राजेंद्र, गिर्राज, शंकरलाल, छीतरलाल, महावीर व रामनारायण के खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त मिले। सभी किसानों के बिजली ट्रांसफार्मरों में ऑयल नहीं था। इस बात को लेकर किसान चिंतित हैं। दिलीप ने बताया कि गुरुवार को सभी किसान कैथून थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ ऑयल चोरी करने खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

खबरें और भी हैं...