पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बाल विवाह रुकवाया, दूल्हा उसका पिता और होने वाला ससुर गिरफ्तार

बाल विवाह रुकवाया, दूल्हा-उसका पिता और होने वाला ससुर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालीजी का बराना| चौतरा का खेड़ा गांव में बुधवार को होने वाली शादी में दुल्हन नाबालिग होने से प्रशासन ने शादी काे रुकवा दिया। दूल्हे व दूल्हा-दुल्हन के पिता को पुलिस बुलवाकर गिरफ्तार करवाया।

गैंडोली थानाप्रभारी संपत्तसिंह ने बताया कि सूचना पर गांव पहुंचे। जहां दीपूसिंह पुत्र नंदसिंह की कोटा कालपुरिया निवासी लक्ष्मीबाई से शादी होनी थी। शादी के लिए दुल्हन का परिवार चौतरा का खेड़ा गांव आ गया था। मौके पर पहुंचकर दुल्हन की उम्र की जानकारी करने पर नाबालिग पाया गया। इस पर दूल्हे दीपू, उसके पिता नंदसिंह व दुल्हन के पिता भंवरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे-दुल्हन की माताअों को पाबंद किया। सीएडी के एईएन लखनलाल गर्ग भी मौजूद थे।

इधर, तालेड़ा पुलिस ने भी नाबालिग की शादी रोकी

तालेड़ा. उपखंड क्षेत्र के लालपुरा गांव में 21 वर्ष से कम 10वीं के छात्र का होने वाला बाल विवाह पुलिस ने रुकवा दिया। बूंदी तहसीलदार, हल्का पटवारी, पुलिस उपनिरीक्षक नारायणलाल, कानूनगो केसरीसिंह व बीट अधिकारी इंद्रराज सिंह की टीम ने लालपुरा गांव पहुंचकर तहकीकात की तो नाबालिग छात्र की साथेली में आयोजित होने वाले गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी होना सामने आया। जांच दल ने छात्र के परिजनों को थाने लाकर विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया। छात्र के पिता से शपथ-पत्र लिखवाकर नाबालिग छात्र की शादी नहीं करने के लिए पाबंद कराया।

खबरें और भी हैं...