पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ट्रेनों में गन्ने के वेस्ट से बनी ईको फ्रेंडली थालियों में मिलेगा खाना

ट्रेनों में गन्ने के वेस्ट से बनी ईको फ्रेंडली थालियों में मिलेगा खाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | कोटा

ट्रेनों में अब ईको फ्रेंडली थालियों में यात्रियों को खाना परोसा जाएगा। पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल और केवल एक बार उपयोग की जा सकने वाली ये थालियां गन्ने के वेस्ट मटेरियल से बनाई जाएंगी। एक जून से इसकी शुरुआत हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी समेत अन्य रूटों पर चलने वाली राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों से होगी।

1 जून से यह सेवा 34 ट्रेनों में शुरू हो सकती है। नई दिल्ली-कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन में इसका ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। ईको फ्रेंडली थालियां कोटा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में भविष्य में उपयोग में लाई जा सकती हैं।

एक जून से राजधानी और दुरंतो जैसी 34 ट्रेनों से की जाएगी शुरुआत, नई दिल्ली-कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेनों में ट्रायल शुरू

गन्ना किसानों को होगा फायदा

खाद में बदल जाएगी थाली : ट्रेनों में अभी ठोस प्लास्टिक, थर्मोकोल व पॉलीमर से बनी थालियां उपयोग में लाई जाती हैं। कई बार ये थालियां ठीक से साफ नहीं होती हैं। ऐसी स्थिति में यात्री खाना खाने में परहेज करते हैं। यह थालियां खराब होने पर आसानी से नष्ट भी नहीं होती। इनमें अलग से दाल, सब्जी, चावल आदि रखने के लिए जगह भी नहीं होती है। इस कारण एल्युमिनियम फाइल की पैकिंग में अलग से दाल, चावल व सब्जी देनी पड़ती है। यह सारी समस्या अब खत्म हो जाएगी। ईको फ्रेंडली थालियों में दाल, चावल व सब्जी परोसने के लिए खाने बने होंगे। एक बार इस्तेमाल के बाद दुबारा इसका इस्तेमाल नहीं होगा। बायोडिग्रेडेबल होने के कारण यह प्राकृतिक परिस्थितियों में स्वत: खाद में तब्दील हो जाएगी।

ट्रेनों में इन थालियों के उपयोग में आने के बाद गन्ने के वेस्ट मटेरियल की मांग बढ़ जाएगी। अभी किसान गन्ने की फसल काटने के बाद गन्ने के रस से गुड़ बना लेते हैं और बाकी के मटेरियल को जला देते हैं।

रेलवे बोर्ड से आदेश का इंतजार है

रेलवे बोर्ड से पश्चिम मध्य रेलवे को इस बारे में कोई आदेश निर्देश नहीं मिले हैं। ईको फ्रेंडली थाली में खाना परोसने का फैसला बेहतर है। इससे यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। गुंजन गुप्ता, सीपीआरओ

साप्ताहिक हमसफर ट्रेन की आज से नियमित सेवा, कोटा-सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव

कोटा | साप्ताहिक हमसफर ट्रेन की नियमित सेवा ताम्बरम-भगत की कोठी 18 मई को प्रारंभ हो रही है। भगत की कोठी से इस ट्रेन की नियमित सेवा 23 मई से शुरू होगी। हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग में दोनों तरफ जोधपुर, जयपुर सवाईमाधोपुर, कोटा, गुना अशोक नगर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुड्डुर, चेन्नई रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ताम्बरम -भगत की कोठी ट्रेन शाम को 7:15 बजे ताम्बरम से रवाना होगी। कोटा में यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 8 बजे आएगी। ट्रेन भगत की कोठी शाम को 7:30 बजे पहुंचेगी। भगत की कोठी से ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन सवाईमाधोपुर रात 11.45 बजे तथा कोटा रात 1.45 बजे पहुंचेगी।

हमसफर ट्रेन की घोषणा रेल बजट 2016-17 में की गई थी। इसमें सभी कोच थर्ड एसी के होते हैं। इस ट्रेन में राजधानी से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ट्रेन में एलएचबी कोच का उपयोग होगा। जिसमें जीपीएस आधारित पैसेंजर इन्फाॅर्मेशन सिस्टम, पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्टम, फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम, सीसीटीवी, आरामदायक बर्थ, मोबाइल, लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट, ब्रेल डिस्प्ले, एलसीडी डिस्प्ले की व्यवस्था रहेगी।

खबरें और भी हैं...