पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 8 साल बाद एयरपोर्ट पर उड़ा माइक्रोलाइट प्लेन, अब 1350 कैडेट्स सीखेंगे प्लेन उड़ाना

8 साल बाद एयरपोर्ट पर उड़ा माइक्रोलाइट प्लेन, अब 1350 कैडेट्स सीखेंगे प्लेन उड़ाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटा एयरपोर्ट पर एनसीसी एयरविंग कैडेट्स के लिए आठ साल बाद माइक्रोलाइट उड़ाने की उम्मीद जगी है। एनसीसी की आेर से अक्टूबर 2010 के बाद बुधवार को एनसीसी अधिकारियों ने आस्ट्रेलिया से मंगवाया पुराना माइक्रोलाइट जेन का टेस्टिंग लिया गया। टू शीटर इस प्लेन की 400 मीटर की ऊंचाई पर करीब 35 मिनट तक उड़ान भरी। इसकी फ्लाइंग एयरविंग सीओ चार्ली राज ने मास्टर वारंट ऑफिसर पीसी बंदोपाध्याय के साथ की। ग्रुप कमांडर कर्नल नीरज बख्शी ने बताया कि कोटा में अब दो महीने के बाद रेगुलर फ्लाइंग की सुविधा हो सकेंगी। अब कुल 1350 स्कूल और कॅालेज के कैडेट्स शामिल रहेंगे। जिनको इसकी ट्रेनिंग मिल सकेंगी।

खबरें और भी हैं...