अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष 21 को कोटा में
कोटा| राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष जसबीर सिंह 21 मई को रात 7.30 बजे कोटा पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद अगले दिन 22 मई को सर्किट हाउस में ही जनसुनवाई करेंगे। एडीएम सिटी बीएल मीणा ने बताया कि आयोग अध्यक्ष 22 मई को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे।