पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • प्रतिनियुक्ति पर लगे अधिकारियों के बार बार हटने से काम हो रहे प्रभावित

प्रतिनियुक्ति पर लगे अधिकारियों के बार-बार हटने से काम हो रहे प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को शुरू हुए 10 साल बीत गए, लेकिन आज तक इस अस्पताल में प्रशासनिक पद सृजित नहीं हो सके हैं। कुछ समय पहले तक तो यहां अधीक्षक का भी पद नहीं था। हालांकि सालभर पहले यह पद तो सृजित कर दिया गया, लेकिन अभी भी उपाधीक्षक और चिकित्सा अधिकारियों के पद सृजित नहीं किए गए हैं।

इसी साल हुई बीएफसी की बैठक में अस्पताल प्रशासन की तरफ से वित्त विभाग के अधिकारियों के समक्ष पुरजोर तरीके से यह मांग रखी गई थी और बताया था कि उक्त पदों के अभाव में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस पर यह प्रस्ताव विचार के लिए रख लिया गया, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि यह मामला चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में लंबित है। वर्तमान में यहां उपाधीक्षक समेत 18 चिकित्सा अधिकारी काम तो कर रहे हैं, लेकिन ये सभी दूसरे अस्पतालों से कार्य व्यवस्था के तहत यहां लगाए हुए हैं। बार-बार सरकार के प्रतिनियुक्ति निरस्त करने संबंधी आदेश आते हैं, ऐसे में इन्हें कार्यमुक्त करना पड़ता है। गौरतलब है कि यह अस्पताल 2008 में शुरू कर दिया गया था और पिछले 5 सालों में इस अस्पताल में दर्जनभर नए विभाग शुरू हो चुके हैं।

10 साल बाद भी उपाधीक्षक और चिकित्सा अधिकारियों के पद सृजित नहीं, प्रस्ताव पर नहीं हो रही सुनवाई

40 चिकित्सा अधिकारियों की जरूरत

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बीएफसी की बैठक में नए अस्पताल के साथ ही सुपर स्पेशियलिटी विंग के लिए 40 चिकित्सा अधिकारियों के पद सृजित करने की मांग रखी गई थी। वर्तमान में चिकित्सा अधिकारी का एक भी पद नहीं है। चिकित्सा अधिकारियों के पद इसलिए भी जरूरी है कि इमरजेंसी सेवाओं में सीएमओ ड्यूटी से लेकर अलग-अलग व्यवस्थाओं का प्रभार उन्हें दिया जा सकता है।

मेरा मानना है कि उपाधीक्षक और चिकित्सा अधिकारियों के पद जल्दी ही सृजित हो जाएंगे। हमने 40 पद मांगे थे, लेकिन अभी हो सकता है सरकार इनमें कुछ कटौती करे। पद सृजित होने से अस्पताल की प्रशासनिक संरचना बेहतर ढंग से काम कर पाएगी। -डॉ. देवेंद्र विजयवर्गीय, अधीक्षक, न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल

खबरें और भी हैं...