पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्य सरकार को भेजी शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| सीएमएचओ द्वारा हटाए गए एमएनडीवाई व एमएनजेवाई के कर्मचारियों ने राज्य सरकार को शिकायत भेजी है। इसमें कहा है कि सीएमएचओ कोटा ने यह कहते हुए हमें हटा दिया कि वर्ष 2018-19 की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। जब हम जयपुर निदेशालय गए तो वहां से बताया गया कि प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है। दस्तावेज सीएमएचओ को प्रस्तुत किए, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद जब राजस्थान हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर सीएमएचओ को दिया गया तो उन्होंने इसे भी लेने से मना कर दिया।

खबरें और भी हैं...