पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बोट के बालाजी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू

बोट के बालाजी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| पुरुषोत्तम मास पर प्राचीन श्री बोट के बालाजी मंदिर परिसर में प्रहलाद गुंजल विधायक संयोजन में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। प्राचीन श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर से कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के पंडित अनिल औदिच्य ने बताया कि कथा प्रवक्ता भागवत भूषण आचार्य पंडित मुद्रिका प्रसाद मिश्र, आचार्य महाराज के सहयोगी विद्वान पंडितों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की व मंगल कलशों की पूजा अर्चना की गई।

कथा के पहले दिन श्रीमद् भागवत पुराण की महा पूजा विधायक प्रहलाद गुंजल ने सप|ीक के साथ में हरिहर गौतम, चंद्रप्रकाश सोनी पार्षद, तेजकरण अंची, नवनीत ने पूजा अर्चना व महाआरती की। कथा में आचार्य महाराज ने कहा कि कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा का विशेष महत्व है। इधर, आरकेपुरम(बी) सेक्टर में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की शुरुआत हुई। प्रवक्ता पीपी गुप्ता ने बताया कि आरके पुरम बालाजी धाम से शुरू होकर यात्रा संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पहुंची। कथा व्यास वृन्दावन के अशोक कृष्ण महाराज ने वैदिक रीतियों के साथ सुबह 8 बजे कलश की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान धन सिंह मीणा, शिव कुमार सोनी, डाॅ. धनराज मीणा, अनिल चित्तौड़ा,देवेन्द्र शर्मा, विजय कुमार, भुवनेश खींची मौजूद रहे।

बोट के बालाजी से कलश यात्रा निकालते हुए।

खबरें और भी हैं...