पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • शेरगढ़ में भी होगी मूवी की शूटिंग, प्रोड्यूसर ने मांगी परमिशन

शेरगढ़ में भी होगी मूवी की शूटिंग, प्रोड्यूसर ने मांगी परमिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाड़ौती में पुरा स्मारकों पर अब मुंबई के फिल्मी सितारे मूवी की शूटिंग के लिए आने लगे हैं। पहले गागरोन, फिर किशोर सागर और अब बारां के शेरगढ़ में शूटिंग होगी। मुंबई की फिल्म प्रोड्यूसर कंपनी ने शेरगढ़ में जुलाई-अगस्त में कप्तान मूवी की शूटिंग के लिए बारां जिला प्रशासन के माध्यम से परमिशन मांगी है।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने इसके लिए विभागीय नियमानुसार शूटिंग की अनुमति के लिए सहमति जारी कर दी है। इसकी शूटिंग के लिए मुंबई की कंपनी ने अनुमति जारी कर दी है। बारां का यह करीब 1200 साल पुरानी जगह है। खास है। उल्लेखनीय है इससे पहले गागरोन में ओर किशोर सागर में बदरी की दुल्हनिया मूवी की शूटिंग तक हो चुकी है।

गागरोन और किशोरसागर पर भी हो चुकी हंै शूटिंग, कोटा संभाग के पर्यटन को इससे मिलेगा बढ़ावा

विभागीय नियमानुसार संबंधित कंपनी को मूवी शूटिंग की परमिशन दे दी जाएगी। हाड़ौती के लिए मुंबई की कंपनी द्वारा दिया गया ऑफर बेहतर है। इससे पर्यटन विकास की संभावना बढ़ेगी। उमरावसिंह, संभागीय अधीक्षक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

शेरगढ़ किला।

तय है शूटिंग की रेट :पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से संरक्षित स्मारकों के लिए मूवी शूटिंग सहित अन्य के लिए दरें निर्धारित की है। इसमें भारतीय कंपनी,विदेशी कंपनी और राजस्थानी फिल्म के लिए शूटिंग की रेट तय की हुई है। इनमें विदेश मूवी के लिए 50 हजार रुपए प्रतिदिन, भारतीय कंपनी के लिए भी एक दिन की राशि यही है। इसके अलावा राजस्थानी मूवी के लिए 25 हजार रुपए प्रतिदिन तय की हुई है। इसके अलावा टीवी डॉक्यूमेंट्री, वीडियो फिल्म और स्टील फोटोग्राफी के लिए अलग-अलग रेट तय की है।

खबरें और भी हैं...