गरड़िया महादेव मंदिर के दर्शनार्थियों को नजर आया भालू
कोटा| मुकंदरा टाइगर रिजर्व में स्थित गरड़िया महादेव मंदिर के पास मंगलवार को दर्शनार्थियों को भालू नजर आया। नियमित दर्शन करने जाने वाले मोनू बीरवाल ने बताया कि भालू शाम साढ़े पांच से छह बजे तक मंदिर परिसर के आसपास विचरण करता रहा। इस वक्त वहां 10 से 12 दर्शनार्थी मौजूद थे। उनमें महिलाएं भी शामिल थी। भालू को मंदिर की सीढ़ियां की ओर विचरण करता देखकर सब लोग ऊपर की साइट पर आकर खड़े हो गए। आधे घंटे तक दर्शनार्थियों ने मंदिर से दूरी बनाई रखी। उसके बाद वह मंदिर से वनक्षेत्र की ओर गया। उसके बाद दर्शनार्थी मंदिर महादेव के दर्शन करने पहुंचे। पुजारी रामदेव भील, नवीन सेन, गौरव आदि ने बताया कि भालू का इन दिनों शाम को मूवमेंट बना हुआ है।