पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रनिंग स्टाफ ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया

रनिंग स्टाफ ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन कोटा व गंगापुरसिटी के रनिंग स्टाफ ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर लॉबी के सामने से डीआरएम कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के केन्द्रीय संगठन सचिव दयाल सिंह राठौर ने बताया कि लोको पायलट तथा गार्ड कैटेगरी के कर्मचारी जिन्हें रनिंग स्टाफ कहते हैं। उन्हें किलोमीटर दूरी तय करने की एवज में माइलेज एलाउंस दिया जाता है। यह एलाउंस टीए के आधार पर आरएसी 1980 के फार्मूले से दिया जाता है लेकिन रेलवे इसमें बदलाव करने की मंशा रखती है जो रनिंग स्टाफ को मंजूर नहीं है। यदि रेलवे ने माइलेज की दरें सही तरह से आरएसी 1980 से नहीं दी तो प्रत्येक डिविजन का रनिंग स्टाफ माइलेज दरें घोषित होने के दिन बड़ा आंदोलन करेगा।

खबरें और भी हैं...