विकास की झूठी बातें करने वाली भाजपा की हकीकत जनता को बताना जरूरी: सांखला
कोटा| हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे करके प्रदेश में सत्ता हथियाई है। प्रदेश में डवलपमेंट के नाम पर कुछ नहीं हुआ। सांखला बुधवार को स्टेशन क्षेत्र में हाडौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आम जन तक पहुंचना होगा। सम्मेलन को मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप भाटिया, शहर अध्यक्ष शादाब खान, दुष्यंत सिंह,मोहसिन पठान, शफीक खान, मनीष शर्मा, ब्रज मोहन सैनी, पूर्व पार्षद लतीफ भाई ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में 140 युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की।