राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा की अरुंधति रही बेस्ट बॉक्सर
कोटा | बूंदी रोड स्थित श्रीनाथ एकेडमी पर चल रही 34वीं राज्य स्तरीय बालक- बालिका सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बुधवार को अंतिम दिन खिलाड़ियों में रोचक मुकाबले रहे। दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में बालिकाओं में बेस्ट बॉक्सर कोटा की अरुंधति चौधरी और बेस्ट लूजर कनिष्का जयपुर रही। इसी तरह बालक वर्ग में बेस्ट बॉक्सर अजमेर के हरीशचंद्र मीणा और बेस्ट लूजर उदयपुर के दयाल सिंह रहे। कोच अशोक गौतम ने बताया कि बालिकाओं में प्रथम चैंपियनशिप जोधपुर और सेकंड जयपुर और बालक वर्ग में प्रथम चैंपियनशिप उदयपुर और द्वितीय स्थान अलवर और अजमेर रहे। बालक वर्ग में 171 फाइट ओर बालिकाओं में 72 फाइट हुई। बालक वर्ग में 39 गोल्ड, सिल्वर, 74 ब्रॉन्ज के लिए बालिकाओं में 35 गोल्ड, 35 सिल्वर 70 ब्रॉन्ज के लिए मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांसद ओम बिरला ने प्रतिभाओं की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खेलों में काेटा की देश में खास पहचान बन रही है। यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जब कभी खिलाड़ियों को जरूरत होगी मदद को तैयार हैं। उन्होंने यूआईटी से दो बॉक्सिंग रिंग उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मेरीकॉम के कोच अनूप कुमार सारण का भी सम्मान किया गया। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी अजीम पठान ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. एलएन शर्मा और नरेंद्र कुमार निर्वाण, राजस्थान मुक्केबाजी संघ के महासचिव नरेंद्र कुमार रहे।