पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कर्जमाफी और लहसुन खरीद के लिए किसान आज सांगोद में सीएम से मिलेंगे

कर्जमाफी और लहसुन खरीद के लिए किसान आज सांगोद में सीएम से मिलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों की कर्जमाफी की बजट घोषणा अभी तक कागजों में समिति रहने और अल्पकालीन फसली ऋण में 50 हजार रुपए की किसानों को अभी तक राहत नहीं देने से किसानों को सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। साथ ही बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत 15 लाख क्विंटल लहसुन खरीद लक्ष्य के अनुरूप एक माह बाद तक 33809 क्विंटल लहसुन खरीद को लेकर किसानों को गुस्सा है।

उक्त मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधि गुरुवार को सांगोद प्रवास पर आ रही सीएम राजे से मिलेंगे। इधर, प्रदेश उपाध्यक्ष दुलीचंद बोरदा ने बताया कि बुधवार रात तक उन्हें प्रशासन ने सीएम से मिलने की अनुमति नहीं दी। लेकिन किसान सभा के प्रतिनिधि सीएम से मिलेंगे।

चूंकि सरकार ने अपने अंतिम बजट में अल्पकालीन फसली ऋण में किसानों को 50 हजार रुपए तक की कर्जमाफी की घोषणा की थी। लेकिन तीन माह गुजर जाने के बाद तक किसानों को कर्जमाफी का लाभ नहीं मिला। किसानों ने कर्ज के बोझ व लहसुन का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण हाड़ौती में तीन किसानों ने आत्महत्या की है। इसके लिए खुद सरकार जिम्मेदार है। चूंकि सरकार घोषणा के तत्काल बाद कर्ज माफ करती, तो तीन किसानों की जान नहीं जाती। ऐसे में किसान सभा सीएम से मिलकर तत्काल किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिलवाने और लहसुन की 30 जून तक खरीद करवाने की मांग करेगी। इसके लिए सुबह 10 बजे किसान सभा प्रतिनिधि सांगोद में सीएम से मिलने जाएंगे। वहीं लिफ्ट सिंचाई परियोजना की मांग को लेकर सीएम से ग्राम पंचायत चौमा मालियान, भाण्डाहेड़ा , रेलगांव व कुराड़ के किसान मिलेंगे।

समस्याओं के समाधान के लिए किसानों को दिया प्रशिक्षण

भास्कर में प्रकाशित खबर

किसानों की समस्याओं व किसान समर्थित सरकार बनाने के उद्देश्य से बुधवार को हाड़ौती किसान यूनियन ने संभाग की 10 विधानसभाओं के 70 पोलिंग बूथ के किसानों को प्रशिक्षण दिया है। महामंत्री दशरथ कुमार ने बताया कि किसानों को यह प्रशिक्षण अहिंसात्मक सत्याग्रह के अंतर्गत बूंदी के रामगंज बालाजी में दिया गया है। वहीं, इस दौरान जून में वैचारिक विचार गोष्ठी आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया। इस मौके श्रवण कुमार, रामकल्याण, भंवरलाल, राजेंद्र, रामपाल, दिनेश, मनवीर, बद्रीलाल, नंदकिशोर, छोटूलाल , हनुमान आिद मौजूद रहे।

सांसद बिरला ने नॉर्दर्न बाईपास के किसानों को समस्या के समाधान का दिलाया भरोसा

नॉर्दर्न बाईपास पर उचित मुआवजे की मांग को लेकर 16वें दिन भी किसानों को क्रमिक अनशन जारी रहा। इधर, बुधवार को भी नॉर्दर्न बाईपास आंदोलन के किसानों ने घनश्याम मीणा के नेतृत्व में शक्तिनगर स्थित सांसद आवास के बाहर धरना दिया। धरने के दूसरे दिन सांसद ओम बिरला किसानों से धरना स्थल पर पहुंचकर मिले। सांसद ने किसानों को उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।

सांसद बिरला ने बताया कि उनकी किसानों से वार्ता हुई है, मुआवजे के मामले को लेकर वह जल्द ही सीएम राजे व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी से बातचीत करेंगे। ताकि किसानों की समस्या का समाधान हो। किसान भैरुशंकर ने बताया कि सांसद के आश्वासन पर उन्होंने बुधवार शाम को उनके आवास के बाहर चला धरना समाप्त किया। सांसद ने किसानों को दो दिन का समय दिया है। उसके बाद वह वापस उनके आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे। साथ नॉर्दर्न बाइपास पर चल रहे क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदलेंगे।

खबरें और भी हैं...