पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क सेमिनार 20 मई को होगा

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क सेमिनार 20 मई को होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त करने की सूत्रों की जानकारी देने के लिए बसंत विहार स्थित विजयवर्गीय भवन में रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में सरकारी क्षेत्र में लगभग 1.25 लाख से अधिक पदों की भर्तियां निकली गई हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें और अपनी सफलता का प्रतिशत कैसे बढ़ाएं विषय को लेकर दैनिक भास्कर और सृजन क्लासेस की ओर से यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार में प्रवेश निशुल्क रहेगा। निदेशक अशोक सिंह ने बताया की सेमिनार में आने वाले स्टूडेंट को प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी शिक्षक, प्रधानाध्यापक, पीटीआई आदि सभी भर्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रथम श्रेणी शिक्षक - द्वितीय श्रेणी शिक्षक, प्रधानाध्यापक, पीटीआई ,पटवार ,एसएससी,एलडीसी ,रेलवे ,बैंक भर्ती परीक्षा के सभी चरणों की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थी इन नंबर पर संपर्क कर 94139 211 50 एवं 9875 204436 स्टूडेंट्स अपना नाम व जगह लिखवा निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सेमिनार में आने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क टेस्ट पेपर एवं सिलेबस दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...