कोटा| कोटा में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अभिभाषक परिषद ने हाड़ौती संभाग के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक 29 मई को परिषद के सभागार में बुलाई है। साथ ही वकीलों द्वारा शनिवार को प्रदर्शन किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष मनोजपुरी एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2003 से कोटा में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग आंदोलन किए जाते रहे हैं।