कोटा| वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से कोट सहित प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर प्री बीएड का एग्जाम हुआ। कुल रजिस्टर्ड 8721 में से 7391 ने परीक्षा दी और 1330 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 84.75 रहा। अजमेर में 761 में से 644, बीकानेर में 920 में से 781, जयपुर में 2033 में से 1737, जोधपुर में 1592 में से 1268, कोटा में 922 में से 805, उदयपुर में 1742 में से 1479 व भरतपुर में 751 में से 676 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। कुछ स्टूडेंट्स ने पेपर का आसान व कुछ ने मुश्किल बताया है।