राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के चुनाव में कोटा के चैनसिंह राठौड़ को अध्यक्ष चुना गया। चित्तौड़गढ़ के घनश्याम सिंह, जैसलमेर के विक्रम सिंह भाटी, भरतपुर के रमेश इंदौलिया व जोधपुर के परमेश्वर प्रजापत को उपाध्यक्ष चुना गया। सचिव नागौर के भागीरथ पूनिया को बनाया गया। बीकानेर के अनुराग भटनागर, सिरोही के जितेंद्र सिंह चौहान व अलवर के हरपाल सिंह व भीलवाड़ा के कैलाश मूंदड़ा को सह सचिव बनाया गया। इसके साथ ही सदस्य के रूप में चित्तौड़गढ़ के दिलीपसिंह शक्तावत, चूरू के राजेंद्र सिंह राठौड़, कोटा के भरतसिंह, बाड़मेर के हरिसिंह व सिरोही के यशपाल को बनाया गया।
चुनाव से पहले ही तय हाे गया था कि राठौड़ ही संघ के अध्यक्ष होंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिर्फ वे ही मैदान में रह गए थे। इस प्रकार राठौड़ का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। चुनाव अधिकारी रविंद्र विजय ने रविवार को कार्यकािरणी की अधिकृत घोषणा कर दी। इस दौरान भारतीय जिम्नास्टिक संघ के प्रतिनिधि के रूप में ज्ञान सिंह, राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के दिनेश सक्सेना व जिला खेल अधिकारी अजीज पठान भी मौजूद रहे।
श्रीनाथपुरम स्टेडियम में बनेगी जिम्नास्टिक एकेडमी
राठौड़ ने बताया कि अब तक जिन जिलों में चुनाव नहीं हुए हैं, उन जिलों में चुनाव करवाकर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कोटा के संबंध में कहा कि यहां पर श्रीनाथपुरम स्टेडियम में एकेडमी खोलने के संबंध में यूआईटी को प्रस्ताव भेजा है। पहले भी कोटा में आयोजित करवाई गई प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव मांगा था। इस पर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया था। अब इस काम में तेजी लाई जाएगी। इसी प्रकार प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करे, इसके लिए भी उपकरण भी खरीदे जाएंगे। हर जिले में जमीन अलॉटमेंट करवाकर उपकरण लगाए जाएंगे।
स्पोट्र्स रिपोर्टर | कोटा