कोटा | एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन यूनिट कोटा की ओर से एक वर्ष पूर्ण होने पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आगे एक वर्ष के लिए अध्यक्ष जेपी गुप्ता, सचिव पीएस अग्रवाल, संयुक्त सचिव अशोक जैन, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं बीएल सोनी का कार्यकाल आगामी एक वर्ष की ओर बढ़ाया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य पीके सबरवाल द्वारा की गई। बैठक में सदस्यों के मेडिकल, डिस्पेंसरी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बीएल सोनी द्वारा मेडिकल पॉलिसी एवं बिज भुगतान संबंधी जानकारी दी गई। जेपी गुप्ता द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।