कोटा|समय का सही उपयोग करके कॉम्पीटिशन परीक्षा में सलेक्शन तय किया जा सकता है। टाइम मैनेजमेंट और सही सिलेबस के साथ परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता निश्चित मिलती है। ये बात रविवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एनपी कौशिक ने दैनिक भास्कर और सृजन क्लासेस द्वारा आयोजित निशुल्क सेमिनार में विद्यार्थियों को कही।
कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि इस वर्ष काफी भर्तियां हैं। जमकर मेहनत करें और तुलनात्मक अध्ययन करें। यूआईटी सचिव आनंदीलाल वैष्णव ने अपनी लाइफ के कुछ यादगार लम्हे साझा किए। साथ ही बताया कि किसी भी परीक्षा में पास होने के लिए सही मार्गदर्शन होना बहुत जरुरी है। सही गुरु का सही मार्गदर्शन मिल जाए तो सलेक्शन पक्का है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प लें। अपना लक्ष्य निश्चित करें। वहीं तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने कहा शेर जंगल का राजा होते हुए भी अपने शिकार के लिए मेहनत करता है। लगन के साथ पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलती है। सृजन क्लासेस के निदेशक अशोक सिंह ने कहा कि सफल व्यक्तियों के अनुभवों से काफी कुछ सीखा जा सकता है। कार्यक्रम के संचालक कर रहे आरआर दाधीच ने कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल व सोशल मीडिया से कम लगाव रखना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ आशीष दुबे, रामसिंह, राकेश नायक, महेश जैमिनी ने भी अपने विषय अनुसार विद्यार्थियों को टिप्स दिए।
सेमिनार को संबोधित करते आरटीयू के वीसी प्रो. कौशिक।